Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीहः IDA ने मनाया दंत चिकित्सक दिवस, डॉक्टरों ने किया रक्तदान

एसोसिएशन के पदाधिकारी दिवंगत डॉ. राजीव रंजन सिन्हा के आवास पर पहुंचे और उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. स्व. डॉ राजीव रंजन की पत्नी को सम्मानित भी किया गया. इसके बाद सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया.
Advertisement
Advertisement

Giridih : इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) की गिरिडीह इकाई ने शुक्रवार को भारतीय दंत चिकित्सक दिवस मनाया. इस विशेष अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में गिरिडीह के बड़ी संख्या में दंत चिकित्सक शामिल हुए और उत्साह के साथ रक्तदान किया.


इससे पहले एसोसिएशन के पदाधिकारी दिवंगत डॉ. राजीव रंजन सिन्हा के आवास पर पहुंचे और उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. स्व. डॉ राजीव रंजन की पत्नी को सम्मानित भी किया गया. इसके बाद सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया.

 


मौके पर गिरिडीह के वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. सीके सिंह, डॉ. बीके झा, डॉ. श्यामा कांत,  डॉ. मनीष कांत, डॉ. सौरभ जगनानी, डॉ. दीपक पांडा, डॉ. कविता प्रसाद, डॉ. प्रियंका प्रियदर्शी, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. आसिफ अली, डॉ. मोहित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे. रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष अरविन्द कुमार व ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ सोहेल ने डॉक्टरों का रक्तदान के लिए उत्साह बढ़ाया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही