Search

 
 
 

गिरिडीह : भाजपा की सरकार बनी तो तिसरी प्रखंड में कोई सड़क कच्ची नहीं रहेगी- बाबूलाल

 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दो सड़कों का किया शिलान्यास

Tisri (Giridih) : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल ने कहा कि यदि झारखंड में भाजपा की सरकार बनी, तो तिसरी प्रखंड में एक भी सड़क कच्ची नहीं रहेगी. सभी सड़कों का पक्कीकरण किया जाएगा. मरांडी रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तिसरी में दो सड़कों के शिलान्यास के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने बेलवाना मोड़ से मनसाडीह तक और दलपतडीह मोड़ से राणाडीह तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया. बेलवाना मोड़ और राणाडीह में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से लड़कर दोनों सड़कों की स्वीकृति दिलवाई है. प्रखंड में सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी जरूरी सुविधाओं को बेहतर किया जायेगा. उन्होंने लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में कमल खिलाने की अपील की.

दशकों बाद सड़क मिलने से लोगों में खुशी

मनसाडीह पंचायत के लोग वर्षों से सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे थे. सड़क जर्जर होने के कारण इस पर बाइक तक चलाना मुश्किल हो रहा है. कई लोग हादसे का शिकार हो चुके हैं. वहीं, राणाडीह गांव के लोग आजादी के बाद से एक अदद सड़क के लिए तरस रहे थे. स्थानीय विधायक बाबूलाल मरांडी के प्रयास से दोनों सड़कों की स्वीकृति मिलने पर लोगों में खुशी है. बेलवाना मोड़ से मनसाडीह तक करीब 7.5 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत की जानी है. इस पर 4 करोड़ 45 लाख रुपए लागत आएगी. वहीं, दलपतडीह मोड़ से राणाडीह तक बनने वाली सड़क पर 1 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत आएगी. मौके पर मनोज यादव, रामचंद्र ठाकुर, अशोक उपाध्याय, राजकुमार यादव, सुनील साव, सुनील शर्मा, सोनू हेंब्रम, लखीराम हेंब्रम, कपिल यादव, उमर फारुख, जानकी यादव, किशुन यादव आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : चंपाई">https://lagatar.in/broken-from-within-for-the-first-time-in-an-impeccable-political-journey/">चंपाई

ने बयां किया अपना दर्द, कहा, बेदाग राजनीतिक सफर में पहली बार भीतर से टूट गया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही