Search

 
 
 

गिरिडीह : पीएम आवास 10 अक्टूबर तक पूरा नहीं हुए तो लाभुकों पर होगा केस- बीडीओ

 

डुमरी की बीडीओ ने चलो करें आवास पूरा अभियान पर की बैठक

Dumri (Giridih) : डुमरी प्रखंड की बीडीओ अन्वेषा ओना ने 16 सितंबर को चलो करें आवास पूरा अभियान के तहत बैठक की. उन्होंने लाभुकों से कहा कि अधूरे पड़े प्रधानमंत्री आवास को 10 अक्टूबर तक हर हाल में पूरा करें. यदि तय तिथि तक आवास पूरा नहीं हुआ, तो लाभुकों के खिलाफ केस दर्ज कर उनसे राशि वसूल की जाएगी. ग्रामीण विकास विभाग की ओर पूरे राज्य में 15 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलो करें आवास पूरा अभियान चलाया जा रहा है. वैसे लाभुक जो अभी तक अपने प्रधानमंत्री आवास का निर्माण नहीं किए हैं, उन्हें अंतिम तिथि तक निर्माण कार्य हर हाल में पूरा करना है. इस अभियान के तहत स्थानीय प्रशासन लाभुकों को आवास पूरा करने के लिए जागरूक भी कर रहा है. प्रखंड समन्वयक राजकुमार ने कहा कि अभियान में पंचायत सचिव, रोजगार सेवक व जनसेवक लाभुकों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर उन्हें प्रेरित करेंगे. बैठक में डुमरी प्रखंड प्रमुख उषा देवी, उप प्रमुख उपेंद्र कुमार महतो सहित सभी मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, जनसेवक आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/cleanliness-fortnight-started-at-bokaro-steel-city-railway-station/">बोकारो

स्टील सिटी रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़ा शुरू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही