Search

गिरिडीह : लोगों की समस्याएं हल नहीं हुई तो होगा आंदोलन:माले

Giridih: भाकपा माले व झाजमयू के बैनर तले सीसीएल इलाके में व्याप्त जल संकट सहित अन्य सवालों को लेकर जीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा. अगुवाई माले नेता राजेश यादव, राजेश सिन्हा, प्रीति भास्कर आदि ने किया. नेताओं ने कहा कि पूरा सीसीएल क्षेत्र गंभीर रूप से पानी का संकट झेल रहा है. तय जिम्मेदारियों के बावजूद सीसीएल की ओर से लापरवाही की जा रही है.  यदि सप्ताह-दस दिनों के अंदर ज्ञापन पर सार्थक पहल नहीं होती है तो लोगों को संगठित कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा. सीसीएल महाप्रबंधक के साथ प्रतिनिधिमंडल की वार्ता में सभी नौ बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई. जीएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है. मौके पर प्रीति भास्कर, मनोज कुमार यादव, रंजीत यादव, गोविंद यादव, मोहन दास, उज्ज्वल साव, ताज हसन, कन्हैया सिंह, अर्जुन राणा, निशांत भास्कर, पप्पू दास, प्रदीप राम, कमरुद्दीन अंसारी, प्रदीप यादव आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=644877&action=edit">यह

भी पढ़ें:बगोदर : आखिर कब खुलेगा बंद पड़ा निर्मित पॉलिटेक्निक कॉलेज [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp