Search

 
 
 

गिरिडीह : भूराई मध्य विद्यालय की घेराबंदी नहीं हुई तो 6 जुलाई को घेराव करेंगे ग्रामीण

 
Tisri (Giridih) : भूराई शिव मन्दिर में रविवार को ग्रामीणों के साथ भाकपा माले कार्यकर्ताओं की ग्रामसभा हुई. मौके पर उपस्थित राजधनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि भूराई मध्य विद्यालय की जमीन पर कुछ वर्षों से दबंग लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। ये लोग विद्यालय का निर्माण नहीं करने दे रहे हैं. हाईकोर्ट 10 जून 2022 को इस अतिक्रमण के खिलाफ और विद्यालय के पक्ष में निर्णय दे चुका है. कोर्ट ने डीसी को इस जमीन की घेराबंदी करने का निर्देश दिया है लेकिन 1 साल बीत गए अब तक जमीन की घेराबंदी नहीं हुई है. स्कूल की इस जमीन की घेराबंदी के लिए प्रधानाध्यापक और ग्रामीण एसडीओ से लेकर डीसी तक से गुहार लगाए लेकिन विद्यालय औँर जमीन की घेराबंदी नहीं हुई, जबकि इस विद्यालय में आठवीं क्लास तक की पढ़ाई होती है. मौके पर निर्णय लिया गया कि सरकार और जिला प्रशासन इस विद्यालय की जमीन की घेराबंदी कराए और यहां आठ कमरों का निर्माण कराए. कहा कि अगर 5 जुलाई तक जमीन पर घेराबंदी नहीं हुई और 8 कमरा की स्वीकृति नहीं दी गई तो तिसरी अंचल अधिकारी और जिला अधिकारी के खिलाफ 6 जुलाई को ग्रामीण घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन किया जाएगा. भाकपा माले भी ग्रामीणों के साथ इस आंदोलन में साथ खड़ी होगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=678900&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेंगाबाद : हथियार के बल पर जेवरात समेत नगदी लेकर हुए फरार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही