Search

 
 
 

गिरिडीह : सड़क हादसों में घायलों की मदद की तो अब मिलेगा इनाम

 
Giridih : अब सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद की तो सरकार की ओर से नगद इनाम के साथ प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा. जिला मूल्यांकन समिति की सिफ़ारिश पर लोगों को सम्मानित किया जाएगा. सिविल सर्जन डॉ.एसपी मिश्रा ने इसकी जानकारी दी. सिविल सर्जन डॉ एसपी मिश्रा ने बताया कि इसके लिए जिला स्तरीय मूल्यांकन समिति का गठन किया गया है. डीसी अध्यक्ष और जिला परिवहन पदाधिकारी समिति के सचिव बनाए गए हैं. एसपी और सिविल सर्जन समिति के सदस्य होंगे. सीएस ने बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की यह योजना वैसे घायलों के लिए कारगर साबित होगी जिन्हें पुलिस और कानूनी पेचिदगियों के कारण अस्पताल तक पहुंचाने में लोग हिचकते थे. मंत्रालय का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. लोगों को अब डरने की नहीं बल्कि सड़क दुर्घटना में घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचा कर मानवता का परिचय देने की ज़रूरत है. ऐसी घटना पर संबंधित थाना और अस्पताल से प्रस्ताव जिला स्तरीय मूल्यांकन समिति को भेजा जाएगा. समिति इसकी मासिक समीक्षा और अनुमोदन करेगी. समिति की परिवहन आयुक्त को भुगतान के लिए अनुशंसा करेगी. यह">https://lagatar.in/giridih-after-health-center-solar-lights-will-also-be-installed-in-police-stations/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : स्वास्थ्य केंद्र के बाद पुलिस थानों में भी लगेंगे सोलर लाइट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही