Search

 
 
 

गिरिडीह : डुमरी में अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त, चालक-खलासी गिरफ्तार

 
Dumari (Giridih) : गिरिडीह के एसपी के निर्देश पर निमियाघाट थाना पुलिस ने बुधवार को कोयला के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया. एसडीपीओ डुमरी सुमित प्रसाद के नेतृत्व में एनएच पर कुलगो टोल प्लाजा के समीप वाहन चेकिंग के दौरान अवैध कोयला लदा ट्रक (जेएच 10एवाई 6313) को जब्त कर उसके चालक व खलासी को गिरफ्तार कर लिया. ट्रक पर 26 टन स्टीम कच्चा कोयला लोड था. चालक के पास कोयला से संबंधित फर्जी कागजात मिले. खान निरीक्षक के बयान पर ट्रक मालिक, चालक, खलासी व अवैध कोयला कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ निमियाघाट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस ने तोपचांची के नावाडीह निवासी ट्रक चालक डबलू कुमार महतो व खलासी बिहार के औरंगाबाद निवासी आलोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया. छापामारी टीम में इंस्पेक्टर मनोज कुमार निमियांघाट थाना प्रभारी राणा जंगबहादुर सिंह, डुमरी थाना प्रभारी प्रिनन व अन्य जवान शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही