Search

 
 
 

गिरिडीह : गावां में सकरी नदी से अवैध बालू का उठाव जारी, नदी का अस्तित्व खतरे में

 

आसपास के गांवों के भूगर्भ जलस्तर में तेज गिरावट

Gawan (Giridih) : जिले के गावां प्रखंड में बालू की तस्करी जोरी पर हो रही है. बालू तस्कर सकरी नदी से दिनदहाड़े बालू का उठाव कर रहे हैं. लगातार बालू का उठाव होने से नदी का अस्तित्व खतरे में है.  वहीं, दूसरी ओर आसपास के गांवों का भूगर्भ जलस्तर तेजी नीचे जा रहा है. बालू के अवैध उठाव से हर माह सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है. तस्कर सकरी नदी से बालू का उठाव कर गावां समेत तीसरी व धनवार प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर पहुंचाते हैं.  स्थानीय लोगों के अनुसार, जिला व पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से बालू की तस्करी हो रही है. विरोध करने पर ग्रामीणों को धमकी दी जाती है. जिला टास्क फोर्स कार्रवाई के नामपर सिर्फ खानापूर्ति करती है. कभी-कभार अभियान चला कर एक-दो ट्रैक्टर को पकड़ा जाता है. इससे लोगों में प्रशासन के प्रति रोष है. ग्रामीणों ने बताया कि एक पखवाड़े पहले सीओ ने गावां पावर हाउस के पास अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर पकड़ कर पुलिस को सौंपा था. कुछ घंटे  बाद ही बालू की ढुलाई फिर शुरू हो गई. इस संबंध में पूछे जाने पर गावां सीओ अविनाश रंजन ने कहा कि अवैध रूप से बालू का उठाव करने वालों के खिलाफ समय-समय पर छापामारी अभियान चला कर कार्रवाई की जाती है. पुलिस के सहयोग से अभियान तेज किया जाएगा. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-akar-bike-riding-youth-dies-after-being-hit-by-highway/">साहिबगंज

: हाइवा की चपेट में अकार बाइक सवार युवक की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही