Search

 
 
 

गिरिडीह : तिसरी में अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त, 350 लीटर महुआ शराब नष्ट

 
Tisri (Giridih) : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गिरिडीह जिला पुलिस अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम ने लोकाय थाना क्षेत्र के कारीपहरी क्षेत्र के जंगल में संचालित अवैध महुआ शराब की भट्ठी ध्वस्त की. टीम ने भट्ठी से 6000 किलो जावा महुआ, 350 लीटर चुलाई शराब, शराब बनाने वाले उपकरण, बर्तन आदि जब्त करते हुए नष्ट कर दिया. टीम के आने से पहले ही धंधेबाज भागने में सफल रहे. पुलिस ने धंधे में लिप्त 5 लोगों के खिलाफउ मामला दर्ज किया है. छापेमारी उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक रवि रंजन, लोकाय थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी, थानसिंहडीह ओपी प्रभारी नीरज कुमार आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : अगली">https://lagatar.in/the-next-government-will-be-ours/">अगली

सरकार हमारी ही बनेगी: हेमंत सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही