Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीहः गावां में अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त, 2000 किलो महुआ व 185 लीटर चुलाई शराब नष्ट

Giridih : नगर निकाय चुनाव को देखते हुए गिरिडीह जिला प्रशासन ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. जिला उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गावां थाना क्षेत्र के सिजुआ गांव में छापेमारी कर अवैध देसी शराब की भट्ठी ध्वस्त कर दी. छापेमारी में करीब 2000 किलो महुआ व 185 लीटर चुलाई शराब नष्ट समेत शराब बनाने के उपकरण बरामद कर नष्ट कर दिया गया.


टीम के आने की भनक मिलते ही धंधेबाज भाग निकले. इस मामले में शराब के अवैध कारोबार में लिप्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक रवि रंजन के नेतृत्व में हुई छापामारी में जिला पुलिस बल व होमगार्ड के जवान शामिल थे. विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही