Search

 
 
 

गिरिडीहः मिल्क वैन से दो लाख की अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

मिल्क वैन में छुपाकर शराब बिहार ले जाई जा रही थी. एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई
 

Giridih : गिरिडीह पुलिस ने में दूध की गाड़ी में नकली अंग्रेजी शराब छिपाकर कारोबार करनेवालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने मंगलवार की रात करीब एक बजे अहिल्यापुर थाना गेट के समीप मिल्क वैन से करीब 2 लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की. अवैध शराब के साथ गिरफ्तार दो धंधेबाजों के बुधवार को जेल भेज दिया गया. यह जानकारी एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने अहिल्यापुर थाने में प्रेस कांफ्रेंस में दी.

उन्होंने बताया कि गिरिडीह एसपी को गुप्त सूचना मिली कि सुधा मिल्क अंकित वाहन पर अवैध अंग्रेजी शराब की खेप बिहार ले जाई जा रही है. एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई  की गई. टीम ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर मिल्क वैन को पकड़ लिया. तलाशी लेने पर वैन में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब छुपाकर रखी मिली. टीम में एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, इंस्पेक्टर कमाल खान, अहिल्यापुर थाना प्रभारी गुलाम गौस हुस्सानी, गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह, ताराटांड़ थाना प्रभारी सुशांत कुमार चिरंजीवी व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही