Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : तेजी से फल फूल रहा है अवैध लॉटरी का धंधा

Giridih : गिरिडीह शहर में अवैध लॉटरी का धंधा तेजी से फिर फलने फूलने लगा है. शहर के मकतपुर, पचंबा मेन रोड, बस स्टैंड, हुटटी बाजार समेत अन्य जगहों पर छुपकर लॉटरी टिकट बेची जा रही है. टिकटों की कीमत 10 लेकर 100 रुपए तक है. खरीदार ज्यादातर गरीब और मजदूर तबके के लोग हैं. टिकट खरीदारों को लॉटरी लगने का लोभ रहता है, इस कारण टिकट खरीदते हैं. शहरी क्षेत्र के अलावा सिरसिया व सिहोडीह गांव में भी लॉटरी टिकट बेची जाती है. पूर्व के वर्षों में धंधेबाज सरेआम लॉटरी टिकट बेचते थे. पुलिस कार्रवाई के बाद टिकट छुपकर बेचे जाने लगी. इस संबंध में पूछे जाने पर नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी ने बताया कि समय-समय पर पुलिस छापेमारी कर धंधेबाजों पर कार्रवाई करती है. टिकट किसी स्थायी जगह पर नहीं बेची जा रही. धंधेबाज घूम-घूम कर टिकट बेचते हैं. पुलिस की निगाह इन धंधेबाजों पर है, कार्रवाई होगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=519701&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : कुहासे व शीतलहर से बढ़ी किसानों की चिंता, फसलों को नुकसान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही