Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : अवैध पेट्रोल-डीजल कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Giridih : गांडेय थाना पुलिस ने 13 अक्टूबर को गिरनिया मोड़ के निकट एक अवैध पेट्रोल-डीजल कारोबारी मो. सफायत को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसके दुकान से 400 लीटर पेट्रोल बरामद किया. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह पेट्रोल और डीजल का कारोबार मार्गोमुंडा इलाके में भी करता है. उसके निशानदेही पर पुलिस ने मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र के बालीडीह गांव निवासी विक्रम तिवारी के घर के पीछे से 2600 लीटर पेट्रोल बरामद किया. पेट्रोल एक ड्रम में छुपाकर रखा गया था. पुलिस को पेट्रोल के अवैध कारोबार की गुप्त सूचना मिली थी. गांडेय थाना प्रभारी हसनैन आलम ने बताया कि अवैध पेट्रोल कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गांडेय थाना में कांड संख्या 80/2022 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=443897&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : विधायक ने शहर के दर्जनों छठ घाटों का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही