Search

 
 
 

गिरिडीहः बालमुकुंद कंपनी का चल रहा अवैध उत्खनन, क्वार्ट्ज लदा ट्रैक्टर जब्त

गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग पर चतरो के पास गश्ती दल को क्वार्ट्ज से लदा ट्रैक्टर दिखा. टीम को दूर से देखते ही चालक ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा कर फरार हो गया. टीम ट्रैक्टर को जब्त कर वन कार्यालय ले गई.
 

Giridih : गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल के चतरो सुरक्षित वन क्षेत्र में निजी कंपनी बालमुकुंद प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सफेद पत्थर (क्वार्ट्ज) का अवैध उत्खनन किए जाने का खुलासा हुआ है. वन प्रमंडल पदाधिकारी को मिली गुप्त सूचना के बाद बुधवार सुबह करीब 5 बजे गिरिडीह वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी के नेतृत्व में गश्ती दल घटनास्थल की ओर रवाना हुआ.

 

गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग पर चतरो के पास गश्ती दल को क्वार्ट्ज से लदा ट्रैक्टर दिखा. टीम को दूर से देखते ही चालक ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा कर फरार हो गया. टीम ट्रैक्टर को जब्त कर वन कार्यालय ले गई. इस मामले में वाहन चालक व वाहन मालिक के खिलाफ वन अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

 

वन प्रमंडल पदाधिकारी ने बताया कि अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. विभाग ने गश्त बढ़ा दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है. टीम में प्रभारी वनपाल रोहित कुमार, उप परिसर पदाधिकारी सिकंदर पासवान, अशोक कुमार, संजय पंडित, संजयकांत यादव, वीरेंद्र कुमार सहित अन्य शामिल थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही