Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : डुमरी में नहीं रुक रहा बालू का अवैध करोबार, प्रशासन मौन

Dumri (Giridih)_: गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड में बालू का अवैध कारोबार पूरे परवान पर है. बालू के इस अवैध कारोबार में शामिल चंद लोग मालामाल हो रहे हैं, वहीं राज्य सरकार को प्रतिदिन राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है. बालू के काले कारोबार को रोकने के लिए स्थानीय व जिला प्रशासन ने अब तक कोई ठोस पहल नहीं की है. अधिकारी मौन साधे हुए हैं, जिससे बालू तस्करों का मनोबल बढ़ा हुआ है. यही वजह है कि रात के साथ-साथ अब दिन के उजाले में भी बराकर व जमुनिया नदी के घाटों से बालू का उठाव कर रहे हैं. सूत्र बताते हैं कि जमुनिया नदी के घाटों से बालू का उठाव कर चोर रास्तों से विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचाया जा रहा है. वहीं बराकर नदी से बालू केबी रोड होते हुए ले जाया जाता है.

नदी घाटों से रोज हो रहा 100 ट्रैक्टर बालू का उठाव

जानकार बताते हैं कि डुमरी प्रखंड क्षेत्र में बराकर व जमुनिया नदी के घाटों से प्रतिदिन करीब 100 ट्रैक्टर अवैध बालू का उठाव हो रहा है. एक ट्रैक्टर बालू की कीमत दूरी के अनुरूप वसूल की जाती है. प्रखंड के डुमरी व निमियाघाट थाना क्षेत्र के विभिन्न बालू घाटों से अहले सुबह से ही ट्रैक्टरों के माध्यम से बालू का उठाव शुरू हो जाता है. बालू के अवैध उत्खनन से नदियों का अस्तित्व भी खतरे में आ गया है. आजसू के जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव ने गिरिडीह डीएमओ से अवैध बालू उठाव एवं परिवहन पर रोक लगाने की मांग की है. यह भी पढ़ें :  विधानसभा">https://lagatar.in/issue-of-illegal-mining-echoed-in-the-assembly-speaker-talked-about-forming-a-committee/">विधानसभा

में गूंजा अवैध खनन का मुद्दा, स्पीकर ने कमिटी गठित करने की कही बात
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही