Giridih (Giridih) : जिला खनन निरीक्षक और पीरटांड थाना प्रभारी ने शनिवार 29 अप्रैल की सुबह बराकर नदी से अवैध रूप से बालू का उत्खनन कर जा रहे आधा दर्जन बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त किया है. सभी ज़ब्त ट्रैक्टरों को पीरटांड़ थाना में रखा गया है. पीरटांड थाना प्रभारी दिलशान विरुआ ने बताया की वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है. गुप्त सूचना के आधार पर बालू माफियाओं के खिलाफ करवाई करते हुए अवैध तरीके से खनन कर ले जा रहे 6 ट्रैक्टर को ज़ब्त किया गया है. सभी जब्त ट्रैक्टर के मालिक व ड्राइवर पर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है. बता दें कि पीरटांड़ प्रखंड क्षेत्र से रात के अंधेरे में अवैध बालू का उत्खनन कर धनबाद के तोपचांची में ले जाया जाता है. बालू के इस खेल में हर रोज लाखों का वारा न्यारा किया जाता है. यह">https://lagatar.in/bengabad-the-appearance-of-the-bengabad-luppi-dilapidated-road-deteriorated-after-the-rains/">यह
भी पढ़ें : बेंगाबाद : बारिश के बाद बिगड़ी बेंगाबाद-लुप्पी जर्जर पथ की सूरत [wpse_comments_template]
गिरिडीह : अवैध बालू लदे आधा दर्जन ट्रैक्टर जब्त

Leave a Comment