Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : बिरनी में देवर ने भाभी को कुदाल से काट डाला

Birni (Giridih) : बिरनी थाना क्षेत्र के लंगूरडीह में शनिवार को देवर अपनी भाभी गीता देवी की कुदाल से काटकर हत्या कर दी. ग्रामीणों ने सुबह 7:45 बजे फोन कर मायके वालों को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही गीता देवी का भाई गोविंद राणा कुछ लोगों के साथ बहन की ससुराल पहुंचा. गोविंद राणा ने बताया कि बहन का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा था. शव के पास भगिना कुंदन व भगिनी कविता कुमारी बैठकर रो रहे थे. गोविंद राणा ने बताया कि उसके बहनोई राजेंद्र राणा चेन्नई में मजदूरी करते हैं. गांव में उसकी बहन गीता देवी (40 वर्ष) अपने तीन बच्चों के साथ थी. गोविंद राणा ने बिरनी थाना में आवेदन देकर बहन के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है. उसने बहन की हत्या का आरोप देवर इंद्रदेव राणा, उसकी पत्नी सुनीता देवी और दोनों के पुत्र आकाश कुमार राणा पर लगाया है. गीता देवी के बेटे और बेटी ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे चाचा  इंद्रदेव राणा, चाची सुनीता देवी और चाचा का लड़का आकाश कुमार आए और उसकी मां के साथ झगड़ा करने लगे. इसी बीच चाचा ने कुदाल से मां पर तीन-चार बार वार कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गई. इसके बाद भी चाचा मां पर कुदाल से प्रहार करते रहे. चाची सुनीता देवी लोहे की रॉड से और चचेरा भाई आकाश लाटी से मां की पिटाई कर रहे थे. कुछ देर बाद मांग की मौत हो गई. बेटे कुंदन ने बताया कि मां की मौत के बाद वे लोग मुझे भी मारने के लिए दौड़े, लेकिन ग्रामीणों ने बचा लिया. तीनों आरोपी फरार हैं. यह भी पढ़ें : हिमंता">https://lagatar.in/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%9d%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86/">हिमंता

ने कहा, झारखंड में आदिवासियों की नहीं, घुसपैठियों की सरकार, 23 अगस्त को राज्य का एजेंडा युवा तय करेंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही