Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : दिशा की बैठक में कई अधिकारियों पर आरोप गठित

Giridih: जिला अनुश्रवण व निगरानी समिति दिशा की बैठक 27 मई को गिरिडीह के न्यू समाहरणालय मीटिंग हाल में हुआ. बैठक में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, जमुआ विधायक केदार हाजरा, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, प्रशिक्षु आईएएस उत्कर्ष कुमार, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी व डीडीसी शशिभूषण मेहरा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए. स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों के कमी का मुद्दा उठाया गया. जिप अध्यक्ष ने जिले में अटल क्लिनिक में डॉक्टरों के नहीं होने का शिकायत की. उन्होंने कहा कि शिशु स्वास्थ केंद्र में आने वाली गर्भवतियों से डिलीवरी के लिए पैसा की मांग की जाती है. केंद्रीय मंत्री ने विधायक सुदिव्य कुमार सोनू से कहा कि वे अपने स्तर से एक बार राज्य के स्वास्थ मंत्री से इस मामले में बात करें.वहीं सिविल सर्जन को जमकर फटकार लगाई. नल-जल योजना में केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर जांच टीम गठित कर जांच करने का निर्देश दिया गया. साथ ही कहा कि जब तक नल-जल योजना के हर रिपोर्ट देख कर डीसी संतुष्ट नहीं होंगे, तब तक ठेकेदारों को भुगतान नहीं होगा. आरईओ से ग्रामीण सड़क निर्माण में हो रहे गड़बड़ी की शिकायत पर कहा कि अभियंता स्थल जांच करने तक नहीं जाते हैं. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पत्रकारों से कहा कि अब भी अधिकारियों के रवैए में कोई सुधार नहीं हुआ है. मनरेगा व खाध आपूर्ति योजना में गड़बड़ी हुई है. बैठक में डीएसओ गौतम भगत और एजीएम स्तर के अधिकारियों पर आरोप पत्र गठित करने का निर्देश दिया गया. डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि दिशा की बैठक में कई विभागों का रिव्यू किया गया. इसमें सबसे अधिक मनरेगा मामले में सदर प्रखंड में गड़बड़ी में 2 लाख 82 हजार अर्थदंड लगाया है. अब और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. अभी तक चार पंचायत के रिपोर्ट के आधार पर बीडीओ, बीपीओ, मुखिया समेत अन्य को अर्थदंड लगाया गया है.अनाज वितरण गड़बड़ी मामले में डीएसओ गौतम भगत, एजीएम और गलत तरीके से 208 राशन डीलर को लाइसेंस वितरण मामले में पूर्व डीएसओ सुदेश कुमार पर भी आरोप पत्र गठित किया गया है. वहीं बैठक में नहीं आने के कारण जिला सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार पर भी आरोप पत्र गठित कर कारवाई के लिए सरकार को लिखा गया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=649951&action=edit">यह

भी पढ़ें:गांडेय : ग्राम विकास योजना के लिए ग्रामसभा का गठन जरूरी: बीडीओ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही