Search

 
 
 

गिरिडीह : दुष्कर्म के मामलों में स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को सजा दिलाएं- एसपी

 

अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस पदाधिकारियों को दिया निर्देश

Giridih : गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने 15 सितंबर को पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की. तीन घंटे चली बैठक में एसपी ने एक-एक बिंदु पर बारीकी से समीक्षा की. थानेदारों को यौन शोषण व दुष्कर्म से जुड़े मामलों में स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को सजा दिलाने निर्देश दिया. रात्रि गश्ती और नियमित गश्ती में तेजी लाने की हिदायत दी. इसके साथ ही अपराध के अलग-अलग मामलों में बेहतर काम कर खुलासा करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को रिवार्ड देकर सम्मानित भी किया. बैठक के दौरान एसपी ने थानेदारों को छोटे-बड़े भूमाफियाओं की सूची तैयार कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने वालों की लिस्ट एसपी कार्यालय को जल्द सौंपें. भू माफियाओं से जुड़े मामलों किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. एसपी ने डुमरी उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए डीएसपी संजय राणा को सम्मानित किया. साथ ही साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी, एसडीपीओ मुकेश महतो व नौशाद आलम को कोलकाता और पटना से जुड़े पांच करोड़ लूट मामले के उद्भेदन में अहम भूमिका निभाने के लिए राज्य मुख्यालय के पास उन्हें सम्मानित करने का अनुशंसा पत्र भेजा. बैठक में डीएसपी संजय राणा, सदर एसडीपीओ अनिल सिंह, नौशाद आलम, मुकेश महतो समेत सभी थानेदार मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-efforts-to-provide-treatment-facilities-to-every-person-baby-devi/">बोकारो

: हर व्यक्ति तक इलाज की सुविधा पहुंचाने का प्रयास- बेबी देवी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही