Search

 
 
 

गिरिडीह : बाबूलाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में तिसरी में निकला जुलूस

 
बाबूलाल के नेतृत्व में भाजपा की नींव मजबूत होगी : मनोज यादव
Tisri (Giridih). : झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं में भारी हर्ष व्याप्त है. इसी को लेकर 5 जुलाई बुधवार को भाजपा के तिसरी व चंदौरी मंडल की ओर से मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई गई. मौके पर भाजपा के दर्जनों नेता व कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान से नारे लगाते हुए जुलूस की शक्ल में तिसरी चौंक पहुंचे, जहां मिठाइयां बांटी गई. सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने झारखण्ड भाजपा में भाजपा की कमान बाबूलाल मरांडी को सौंपकर स्वागत योग्य फैसला लिया है. इससे पूरे राज्य में खुशी का माहौल है. उन्होंने कहा कि  बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में ही झारखण्ड में भाजपा की नींव मजबूत होगी और आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में किला फतह करेगी. मौके पर उदय साव, रविन्द्र पंडित, सुनिल शर्मा, सुनिल साव, पूर्णचंद गुप्ता, विकास सिंह, उदय साव, राजू यादव, सुनील सेठ, माला सिन्हा, नरेश यादव, सुनिल यादव, गोपी रविदास, सोनू हेंब्रम, अनासियस हेमब्रम, इलियास अंसारी, अफजली खातून, विकास यादव, संत कुमार आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=689235&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : चाकू से हमला कर महिला को घायल कर फ़रार हुआ युवक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही