Search

गिरिडीह : पंचायत समिति की बैठक में विकास कार्यों में गति लाने का निर्देश

चापानल व जलमीनारों की मरम्मत पर हुई विशेष चर्चा
Pirtand(Giridih) : जिले के पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय सभागार में 23 जून शुक्रवार को पंचायत समिति की मासिक बैठक प्रमुख सविता टुडू की अध्यक्षता व उप प्रमुख महेंद्र प्रसाद के संचालन में हुई. बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई. बैठक में मनरेगा, स्वास्थ्य विभाग, अंचल, समाज कल्याण, शिक्षा, पशुपालन, कृषि  सहित विभिन्न विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक में पदाधिकारियों ने अपने विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी. इस दौरान विकासशील योजनाओं में गति लाने व अधूरे कार्यों को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. बैठक में सभी खराब चापाकलों व जलमिनारों की मरम्मत करने का निर्देश दिया. बैठक में बीडीओ दिनेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य केशव पाठक, जोगेंद्र तिवारी, नवीन सिंह सहित सभी पंचायत समिति सदस्य व संबंधित विभाग के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=677463&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : पंचायत समिति सदस्य ने की आत्महत्या [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//