Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : नवनिर्मित हनुमान मंदिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलश यात्रा

Giridih : बस पड़ाव स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर के निकट नवनिर्मित हनुमान मंदिर में प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर 8 जून की सुबह नवयुवक बजरंग सेवा समिति ने भव्य कलश यात्रा निकाली. कलश यात्रा में 501 महिलाएं और युवतियां सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं. रास्ते में भगवान राम और जय हनुमान के नारे लगे. कलश यात्रा पूरे शहर का भ्रमण करते हुए अरगाघाट नदी पहुंची जहां पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर जल भराया. श्रद्धालु महिलाएं व युवतियां कलश में जल लेकर वापस मंदिर पहुंचीं. इसके बाद मंदिर में अनुष्ठान की शुरुआत हुई. समिति के अध्यक्ष प्रकाश राणा ने बताया कि बनारस से आए पंडित दुर्गा प्रसाद पांडेय प्राण प्रतिष्ठा करा रहे हैं. मौके पर कलश चंद्र रजक, जितेन्द्र विश्वकर्मा, सागर सिंह, प्रमोद बर्णवाल, कुंदन विश्वकर्मा, ज्योति साहा समेत समित के अन्य कई सदस्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=661705&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : दिव्यांग शिविर में 82 लोगों की जांच [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही