Search

 
 
 

गिरिडीह : बुधुडीह प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन, 16 टीमें ले रहीं भाग

 

गांवों में टूर्नामेंट होने से ग्रामीण प्रतिभाएं उभरकर सामने आती हैं : अर्जुन बैठा 

Gandey (GIridih) : गांडेय प्रखंड के बुधुडीह पंचायत भवन स्थित खेल मैदान में 30 जुलाई रविवार को बुधुडीह प्रीमियम लीग क्रिकेट टुर्नामेंट का शुभारंभ हुआ. मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव अर्जुन बैठा ने  प्रतियोगिता का उद्धाटन किया. फ्रेंड्स क्लब बुधुडीह की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं. टूर्नामेंट का पहला मैच  पुरना नगर और कुरुआ की टीम के बीच खेला जाना था. लेकिन तेज बारिश की वजह से मैच स्थिगित कर दिया गया. आयोजकों ने कहा कि सोमवार को दो-तीन मैच करवाने का प्रयास किया जाएगा. अपने संबोधन में आजसू नेता अर्जुन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में टूर्नामेंट होने से ग्रामीण प्रतिभाएं उभरकर सामने आती हैं. ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में अपना लोहा मनवा चुके हैं. उन्होंने युवाओं को खेल के साथ-साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देने की अपील की. मौके पर मुखिया नवीन कुमार वर्मा, कमेटी के अध्यक्ष राजेश मंडल, भाजपा के महेंद्र प्रसाद वर्मा, राजेश सिन्हा आदि उपस्थित थे. सहित अन्य सदस्यों ने कहा कि बारिश के कारण पहला दिन का मैच नहीं हो सका. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-bjp-people-of-dhanwar-listened-to-pms-mind/">गिरिडीह

: धनवार के भाजपाइयों ने सुनी पीएम के मन की बात [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही