Search

 
 
 

गिरिडीह : कोंझिया स्वास्थ्य उप केंद्र भवन का‌ उद्घाटन

 
प्रखंड प्रमुख ने कहा, लोगों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा
Pirtand( Giridih) : जिले के पीरटांड़ प्रखंड के भारती चलकरी पंचायत के कोंझिया गांव में नव निर्मित स्वास्थ्य उप केंद्र भवन का उद्घाटन 27 जून मंगलवार को किया गया. पीरटांड़ प्रभारी चिकित्सा डॉ प्रमोद कुमार, प्रमुख सविता टुडू, उप प्रमुख महेंद्र प्रसाद, मुखिया व पंचायत समिति सदस्य ने संयुक्त रुप से फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया. मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा को लेकर सरकार कृत संकल्पित है. ग्रामीण इलाके में स्वास्थ्य उप केंद्र पर चिकित्सा व्यवस्था बेहतर की जा रही है. यह ध्यान रखें कि केंद्रों पर इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीज बिना इलाज व दवा के नहीं लौटें. स्वास्थ्य उप केन्द्र खुलने से इस इलाके के लोगों को काफी लाभ मिलेगा. इस दौरान बीटीएम सरिता कुमारी, एएनएम नूतन कुमारी, पार्वती कुमारी, सोहगी कुमारी समेत अन्य ग्रामीण व स्वस्थ्यकर्मी मौजूद रहे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=680979&action=edit">यह

भी पढ़ें: गावां : पंसस की बैठक में शिक्षक के समय पर विद्यालय नहीं पहुंचने का मसला उठा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही