Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें : सह कमांडेंट

Pirtand(Giridih) : जिले के पीरटांड़ प्रखंड के खुखरा कैम्प में 154 बटालियन के कमांडेंट अच्युता नन्द के निर्देश पर 05 जून को योग शिविर का आयोजन किया गया. देश में 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारियां चल रही है. इसी के तहत हर आंगन योग का कार्यक्रम खुखरा सीआरपीएफ कैम्प में चल रहा है. कार्यक्रम में सिविल चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में 60 वर्ष से अधिक आयु के स्थानीय लोगों ने भी अधिकारी व जवानों के साथ योग किया. सह कमांडेंट विजय सिंह मीणा ने लोगों को योग को जीवन की दिनचर्या में शामिल करने का अनुरोध किया. मौके पर केशव पाठक, गोवर्द्धन रजक, राजेन्द्र ठाकुर, नीरज कुमार, हीरामन साव, राजेन्द्र प्रसाद आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=658751&action=edit">यह

भी पढ़ें:तिसरी : गांधी मैदान में रामलीला देखने दर्शकों की उमड़ रही भीड़ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही