Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

Giridih : झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी संघ और राज्य एएनएम  जीएनएम कर्मी संघ के संयुक्त आह्वान पर नियमित करने की मांग को लेकर अनुबंध चिकित्साकर्मियाों का अनिश्चितकालीन हड़ताल 23 जनवरी को भी जारी है. सीएम हेमंत सोरेन के गिरिडीह दौरे को देखते हुए यहां 19 जनवरी से हड़ताल शुरू हुई. चिकित्साकर्मी कामकाज छोड़कर सदर अस्पताल परिसर में धरना पर बैठ गए. हड़ताली चिकित्साकर्मी नियमित किए जाने की मांग कर रहे हैं. संघ के जिला अध्यक्ष शंभू महथा ने कहा की विगत 17 वर्षों से सरकार केवल आश्वासन दे रही है. इस बार सरकार को झुकना पड़ेगा. मांग नहीं माने जाने तक हड़ताल जारी रहेगा. हालांकि हड़ताल का असर जिला मुख्यालय के स्वास्थ्य केंद्रों पर नहीं दिख रहा है, लेकिन विभिन्न प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों स्वास्थ्य सेवा प्रभावित है. मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है. बच्चों का टीकाकरण भी बंद है. सिर्फ एएनएम के भरोसे संचालित स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था चरमरा गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=532072&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : हेमंत सरकार को विकास नहीं अपनी तिजोरी भरने की चिंता- बाबूलाल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही