Search

 
 
 

गिरिडीह : पांच सूत्री मांगों को लेकर निगम कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

 
Giridih : झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर पांच सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम कर्मियों की अनिश्चिकालीन हड़ताल 20 सितंबर से शुरू हो गई. हड़ताल के क्रम में कर्मियों ने नगर निगम कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार से कई दौर की वार्ता के बाद लिखित समझौता हुआ. सरकार मांगों को नहीं मानकर वादाखिलाफी कर रही है. बाध्य होकर नगर निगम कर्मियों को अनिश्चतकालीन हड़ताल करना पड़ा. उन्होंने कहा कि पूर्व में नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से निकाय को अनुदान एवं ऋण मद में 70% राशि दी जाती थी, जिसे 2021 में समाप्त कर 2022 में 20% राशि कर दी गई. यही वजह है कि कर्मियों का 2 से 10 माह का वेतन बकाया है. उन्होंने अन्य मांगों के बारे में भी बताया. मौके पर फेडरेशन के प्रदेश संगठन मंत्री मृत्युंजय सिंह, जिला मंत्री लखन हरिजन, शब्बीर अंसारी, रामकुमार सिन्हा, राजेश सिंह, राजेश सिन्हा, अजीत चंद्र, गौरी शंकर यादव, प्रदीप कुमार, राजेश अग्रवाल, अरुण राम, मुर्शीद आलम, श्रीकांत यादव, सुभाष शर्मा, दीपक हरिजन समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=423418&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 11 दिवसीय अभियान शुरू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही