Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : भू-माफियाओं के खिलाफ रैयतों का अनिश्चितकालीन धरना शुरु

Advertisement
Advertisement
भू-माफियाओं, अधिकारियों व कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग
Jamua (Giridih) : जमुआ में भू-माफियाओं के खिलाफ मगहा खुर्द टोला गन्धकपरी के कई रैयत जमुआ प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार पर 6 जुलाई गुरुवार को अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए हैं. इस आंदोलन की अगुवाई भाकपा माले नेता अशोक पासवान, असगर अली, ललन यादव, रीतलाल वर्मा, मीणा दास कर रहे हैं. आरोप है कि 30 रैयतों की 8 एकड़ जमीन का फर्जी एलपीसी बनाकर भू-माफियाओं ने गिरिडीह निबंधन कार्यालय से रजिस्ट्री करा ली है. जांच पड़ताल में जमुआ अंचल कार्यालय में एलपीसी की कहीं से पुष्टि नहीं हुई है. इसी मामले में रैयतों ने बीते दिसंबर 2022 में अनिश्चितकालीन धरना दिया था. जिसमें मुख्य रूप से भू-माफियाओं व निबंधन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, राजस्व कर्मचारी पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई थी. उस समय धरना समाप्त कराने आये अधिकारियों ने आरोपितों पर कार्रवाई की बात कही थी, पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. इसी को लेकर रैतय फिर आंदोलन शुरु कर दिए हैं. इस अनिश्चितकालीन धरना में मुस्तकीम अंसारी, असगर अली, इस्माइल अंसारी, ताहिर अंसारी, फिरोज अंसारी, सुल्तान अंसारी, जलील अंसारी, सराफत अंसारी सहित कई रैयत शामिल है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=690076&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : एमपी पेशाबकांड के खिलाफ झामुमो ने फूंका भाजपा का पुतला [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही