Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : गावां और तिसरी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

Advertisement
Advertisement
प्रखंड मुख्यालय से पीएम आवास तक लहराया तिरंगा
Giridih : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को गावां प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न क्षत्रों में ध्वजारोहण किया गया. प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख ललिता देवी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी चन्द्रमोहन कुमार, थाना परिसर में थाना प्रभारी सनी सुप्रभात, वन परिसर में गावां वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पिहरा में प्राधानाचार्य बिनोद पांडेय ने तिरंगा फहराया. गावां प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रभारी प्राधानाचार्य सुजीत कुमार राय, गावां बीआरसी बीईईओ तितुलाल मंडल, झामुमो कार्यालय में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, भाजपा कार्यालय में भाजपा मंडल अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद, पिहरा प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रभारी प्रधानाचार्य गोविंद कुमार ने ध्वजारोहण किया. इस दौरान स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आजादी के जश्न में पूरा गावां सराबोर रहा.

तिसरी में रही स्वतंत्रता दिवस की धूम

इधर, तिसरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रमुख राजकुमार यादव ने झंडोतोलन किया. इसके बाद तिसरी थाना में प्रभारी प्रदीप कुमार, चंदौरी में भाजपा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र पंडित, बर्णवाल धर्मशाला में जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल, प्लस टू अग्रवाला उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक घनश्याम गोस्वामी, कस्तूरवा विद्यालय में वार्डन व तिसरी भाजपा कार्यालय में तिसरी मंडल अध्यक्ष द्वारा झंडोतोलन किया गया. इसके अलावा प्लस टू अग्रवाला उच्च विद्यालय, उज्ज्वल पब्लिक स्कूल और मध्य विद्यालय के छात्र - छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली गई. वहीं कस्तूरवा विद्यालय और प्लस टू उच्च विद्यालय चंदौरी बरहमसिया में नृत्य, संगीत सहित कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=731327&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह जिले के विभिन्न प्रखंडों में किया गया झंडोत्तोलन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही