Search

 
 
 

गिरिडीह : आजादी मार्च होगा ऐतिहासिक – राजकुमार यादव

 
14 अगस्त को भाकपा माले निकालेगा आजादी मार्च
Gawan(Giridih) : भाकपा माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने 14 अगस्त को निकाले जाने वाले आजादी मार्च को लेकर क्षेत्र का सघन दौरा किया. कार्यक्रम के पूर्व 13 अगस्त को पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि यह आजादी मार्च ऐसे समय में किया जा रहा है जब हमारा लोकतंत्र, आजादी व सविधान खतरे में है. देश के सवैधानिक संस्थाओं को नष्ट किया जा रहा है. देश के एनडीए की सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है. विपक्ष के सांसदों को निलंबित कर दिया गया है. जिससे वे गलत कार्यो का विरोध नहीं कर पा रहे हैं. पूर्व विधायक ने कहा कि मणिपुर की घटना ने पूरे देश को शर्मसार किया है. वहां एनडीए की सरकार है लेकिन सरकार इस मामले में मौन है. यह देश के लिए दुर्भाग्य पूर्ण है. कहा कि मोदी सरकार चुनाव आयोग की साठ-गांठ से निष्पक्ष चुनाव में बाधा उत्पन्न कर रही है. हमारी पार्टी ने यह तय किया है कि आजादी मार्च भाजपा हटाओ संविधान बचाओ, देश बचाओ आदि मुद्दों के साथ आजादी मार्च निकालेगी. इसमें पार्टी के सभी संगठनों के लोग हिस्सा लेंगे. संवाददाता सम्मेलन में माले प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव, मुखिया कन्हाय राम, बिनोद राम, कृष्णा कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=729756&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : डुमरी उपचुनाव के लिए तीसरे दिन 4 नेताओं ने खरीदा नामांकन पत्र [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही