Search

 
 
 

गिरिडीह : निर्दलीय दिनेश वर्मा ने गांडेय से किया नामांकन

 
Gandey (Giridih) : गिरिडीह जिले की गांडेय विधानसभा सीट से मंगलवार को निर्दलीय दिनेश प्रसाद वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया. दिनेश वर्मा सुबह में गांडेय बाजार के गांधीनगर स्थित अपने आवास से समर्थकों के साथ निकले और निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचकर नामांकन किया. नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पार्टियों ने इस चुनाव में गांडेय के स्थानीय कार्यकर्ताओं को तरजीह नहीं दी. इसके चलते ही उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया. गांडेय क्षेत्र का चहुंमुखी विकास उनका मुख्य उद्देश्य है. विधानसभा क्षेत्र की सभी 66 पंचायतों की समस्याओं को वे बेखूबी समझते हैं. जनता का साथ मिला, तो समस्याओं का निराकरण करके दिखाएंगे. ज्ञात हो कि दिनेश प्रसाद वर्मा वर्ष 2009 सक्रिय राजनीति में हैं. मौके पर सुनील रवानी, विकास पाठक, राजू मंडल, नंदू रवानी, अमित पांडेय, दिनेश सिंह, सौरव गुप्ता, संजय सिंह, सुरेश सिंह, बोधी वर्मा, दानिश वर्मा आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनवार">https://lagatar.in/cpiml-will-contest-elections-from-dhanwar-seat-also/">धनवार

सीट से भी चुनाव लड़ेगी भाकपा माले, करेगी इंडिया गठबंधन को समर्थन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही