Search

 
 
 

गिरिडीह : डुमरी उपचुनाव में इंडिया की प्रत्याशी मंत्री बेबी देवी व एनडीए की यशोदा ने किया नामांकन

 

दोनों गठबंधनों के वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

Dumri (Giridih) : गिरिडीह जिले की डुमरी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में 17 अगस्त गुरुवार को इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार राज्य की उत्पाद व मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी और एनडीए की प्रत्याशी यशोदा देवी ने नामांकन दाखिल किया. दोनों प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी डूमरी एसडीओ के कार्यालय में नामांकान पत्र जमा किया. झामुमो (इंडिया) प्रत्याशी बेबी देवी के नामांकन के समय झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो, डॉ. सरफराज अहमद, भाकपा माले के बिनोद सिंह, लोकेश्वर महतो व जयलाल महतो सहित गठबंधन के कई नेता मौजूद थे.

यशोदा देवी के नामांकन के समय आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो भी रहे मौजूद 

[caption id="attachment_732512" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/yashoda-devi-nomination-new-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> नामांकन दाखिल करतीं आजसू की यशोदा देवी, साथ में हैं आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, रवींद्र राय व अन्य[/caption] वहीं, आजसू (एनडीए) की यशोदा देवी के नामांकन के समय आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय, प्रदीप साहू समेत एनडीए के कई नेता उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-rape-with-tribal-girl-in-lalpania/">बेरमो

: ललपनिया में आदिवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही