Search

 
 
 

गिरिडीह : मोदी के शासन में महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी- राजेश यादव

 

कोडरमा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विनोद सिंह के समर्थन में जनसंपर्क अभियान

Giridih : महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार रोकने के नाम पर देश की गद्दी पर बैठी नरेंद्र मोदी की सरकार इसे रोकने में पूरी तरह विफल रही. महंगाई से जनता त्रस्त है. बेरोजगारी से देश के युवा परेशान हैं. झारखंड के युवा रोजगार के लिए प्रवासी बनने को मजबूर हैं. उक्त बातें भाकपा माले नेता राजेश यादव ने कहीं. वह मंगलवार को कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विनोद सिंह के समर्थन में गांडेय, गिरिडीह सदर प्रखंड के जगजगो-टुसकियो व बुढ़ियाटांड़ में जनसंपर्क अभियान चला रहे थे. कहा कि युवा वर्ग बेरोजगारी की तबाही झेल रहा है. किसान-मजदूर अधिकार छीने जाने से आंदोलित हैं. मोदी सरकार शुरू से ही उनका दमन कर रही है. इन ज्वलंत समस्याओं से इतर मोदी सरकार चंदा घोटाला में व्यस्त रहकर कंपनियों की सेवादारी में लगी है. अगले चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी. राजेश यादव ने लोगों से चुनाव संघर्ष कोष में भी सहयोग की अपील की. इसके साथ ही घरों से चुनाव कोष में सहयोग अभियान की शुरुआत की गई. मौके पर माले नेता ठाकुर मंडल, पंकज वर्मा, शमसुद्दीन अंसारी, इस्लाम अंसारी, कुर्फान मियां, महेंद्र रवानी, धनेश्वर मंडल, सफायत अंसारी, पांचू मियां, मो. गयासुद्दीन, ताजुद्दीन अंसारी, कुर्बान मियां, आजाद अंसारी, नसीम अंसारी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/security-forces-killed-niner-naxalites-in-an-encounter-in-bijapur-c">छत्तीसगढ़

के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में नौ नक्सलियों को मार गिराया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही