Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : विधिक जागरूकता शिविर में दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी

Giridih : झालसा रांची के निर्देश पर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीणा मिश्रा के मार्गदर्शन में 19 जनवरी को गांडेय प्रखंड परिसर में विधिक जागरूकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के मुख्य अतिथि प्राधिकार के सचिव सौरभ कुमार गौतम ने लोगों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम समेत अन्य कानूनी जानकारी दी. बीडीओ कयूम अंसारी एवं सीओ कृष्ण कुमार मरांडी ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी. शिविर में एक दिव्यांग व्यक्ति को ट्राई साइकिल प्रदान किया गया. दाखिल एवं खारिज के चार मामलों का ऑनस्पॉट निष्पादन किया गया. मौके पर प्रखंड प्रमुख मीना देवी, स्थाई लोक अदालत सदस्य सत्येंद्र नारायण सिंह, रिटेनर अधिवक्ता विपिन कुमार यादव एवं शमशुल होदा, प्राधिकार के सहायक  नरेन्द्र कुमार, पारा लीगल वालंटियर्स दिलीप कुमार, संतोष कुमार पाठक, जयप्रकाश वर्मा, सुनील कुमार, पूनम भदानी समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=529300&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : धूमधाम से मना महाराजा अहिबरन पूजन समारोह [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही