Search

 
 
 

गिरिडीह : विद्यार्थियों को दी गई मेडिकल क्षेत्र के अवसरों की जानकारी

 
पारसनाथ इंटर कॉलेज में किया गया था करियर काउंसिलिंग का आयोजन
Dumri (Giridih) : पारसनाथ इंटर कॉलेज सभागार में 24 जुलाई को राजा राम मेमोरियल फार्मेसी जैनामोड़ के द्वारा कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पारा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य रतन लाल मांझी ने मेडिकल के क्षेत्र में उपलब्ध कैरियर के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी. इस अवसर पर कॉलेज के सभी संकायों के टॉपर्स को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा नेता प्रशांत जायसवाल ने की. कार्यक्रम में जिप सदस्य बैजनाथ महतो, सुरेंद्र कुमार, डुमरी मुखिया शोभा जयसवाल, पूर्व प्राचार्य प्रो गौरी शंकर पाण्डेय, राजकमल महतो, मनोज साव, मेडिकल कॉलेज के निदेशक अखिल महतो, प्राध्यापक मधु कुमारी, उत्तम महतो, सूरज महतो, निक्कु डिम्स आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-12-day-free-yogasan-sports-training-camp-started/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : 12 दिवसीय निशुल्क योगासन स्पोर्टस् ट्रेनिंग कैम्प प्रारंभ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही