Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : साइकिल पार्ट्स दुकानदार के घर डकैती का उद्भेदन, दो गिरफ्तार

Giridih : जिले के सरिया प्रखंड स्थित पोखरियाडीह निवासी साइकिल पार्टस दुकानदार अरुण कुमार अग्रवाल के घर डकैती का उद्भेदन पुलिस ने किया है. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इसी मामले में पूर्व में एक डकैत की गिरफ्तारी हो चुकी है. विगत 3 जनवरी को भुक्तभोगी के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था. यह जानकारी डीएसपी संजय कुमार राणा ने 27 फरवरी को पत्रकारों को दी. कहा कि डकैती के बाद भुक्तभोगी ने थाना में लिखित आवेदन दिया था. डकैतों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. डकैती के मुख्य आरोपी निमियाघाट थाना क्षेत्र के रोशनटुडा निवासी बसंत साव को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ करने पर उसने बताया कि अरुण अग्रवाल के घर से लूटे गए जेवरात इसरी बाजार निवासी साकेत बिहारी ज्वेलर्स नामक दुकान संचालक के हाथों बेच दिया. उसके निशानदेही पर पुलिस ने ज्वेलर्स दुकान में छापा मारकर चांदी का गलाया हुआ 250 ग्राम वजन का बिस्किट बरामद करने के साथ-साथ दुकान संचालक श्यामनंदन स्वर्णकार को भी गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधी बसंत साव का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. इसके खिलाफ आसपास के कई जिलों में मामले दर्ज हैं. पूर्व में जिस डकैत की गिरफ्तारी हुई थी नाम अभिषेक कुमार उर्फ फूलचंद मंडल है. गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=566503&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : हर परिवार को मुफ्त मिले 300 यूनिट बिजली- आप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही