Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : विद्यार्थियों को अवसाद की समस्या से निजात दिलाने की पहल शुरू

Advertisement
Advertisement

पीएनडी जैन उच्च विद्यालय डुमरी में स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम आयोजित

Dumri (Giridih) : डुमरी के पीएनडी जैन उच्च विद्यालय में 16 सितंबर को विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य उन्नयन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के तहत हुई कार्यशाला की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक सुनील कुमार जैन ने की. विज्ञान शिक्षक देवेश कुमार देव ने विषय से संबंधित 16 मॉड्यूल पर प्रकाश डाला. कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक व सामाजिक विकास के साथ-साथ उन्हें अवसाद से दूर रखना है. इससे बच्चे मानसिक रूप से सुदृढ़ होंगे. वहीं, छात्राओं को मासिक धर्म की समस्याओं से उत्पन्न अवसाद को उबारने के साथ ही उन्हें गुड-बैड टच के प्रति जागरूक किया जाएगा. बाल विवाह के प्रति उन्हें सचेत किया जाएग. आरोग्य दूत दयानंद कुमार ने प्रत्येक कक्षा से एक छात्र और एक छात्रा का चयन विद्यालय आरोग्य संदेशवाहक के रूप में किया. शिक्षिका संगीता जैन और वैभव रानी ने बच्चियों की काउंसलिंग की. स्कूल में यह कार्यक्रम अब प्रत्येक मंगलवार या शनिवार को होगा. विद्यालय में एक समस्या बॉक्स रखा जाएगा जिसमें लड़कियां अपनपी व्यक्तिगत, शारीरिक, मानसिक व सामाजिक परेशानियों को लिखकर डालेंगी. कागज पर बच्ची को अपना नाम नहीं लिखना है. उन समस्याओं का निदान आरोग्य दूत अपने स्तर से करेंगे. कार्यक्रम में प्रमोद कुमार यादव, श्याम कुमार सिंह, रजत जैन, रूपलाल मंडल, सुब्रत कुमार सामंत, दयानंद कुमार, विवेक जैन, संजीव कुमार जैन, संजीत कुमार की सहभागिता रही. सृष्टि, राजा, मिताली, सक्षम, सानिया, विकास, दिव्या, सुजल, बरखा, इशिका, संचय राज, शिवानी, शालिनी, राहुल, मोनिका, सुरेन्द्र, अभिज्ञान आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-if-pms-residence-is-not-completed-by-october-10-there-will-be-a-case-against-the-beneficiaries-bdo/">गिरिडीह

: पीएम आवास 10 अक्टूबर तक पूरा नहीं हुए तो लाभुकों पर होगा केस- बीडीओ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही