Search

 
 
 

गिरिडीहः छत से गिरकर मासूम की मौत

जगमनडीह निवासी मोहम्मद मकसूद का डेढ़ साल का बेटा अयान दोपहर में घर की छत पर अकेले खेल रहा था. इसी दौरान वह नीचे गिर गया. चीख-पुकार मचते ही परिजन दौड़े और घायल बच्चे को तुरंत गिरिडीह सदर अस्पताल ले गए
 

Giridih : गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के जगमनडीह में सोमवार को एक हृदयविदारक घटना घटी. डेढ़ वर्षीय मासूम मोहम्मद अयान घर की छत पर खेल रहा था. खेलते-खेलते ही वह छत से नीचे गिर पड़ा. परिजन आनन-फानन में बच्चे को लेकर गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों की चित्कार से अस्पताल परिसर गमगीन हो गया. घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

 

मिली जानकारी के अनुसार, जगमनडीह निवासी मोहम्मद मकसूद का डेढ़ साल का बेटा अयान दोपहर में घर की छत पर अकेले खेल रहा था. इसी दौरान वह नीचे गिर गया. चीख-पुकार मचते ही परिजन दौड़े और घायल बच्चे को तुरंत गिरिडीह सदर अस्पताल ले गए. डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया. मां-बाप व अन्य परिजनों की चित्कार सुन अस्पताल में मौजूद अन्य लोगों की आंखें भी नम हो गईं. परिजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम कराने से साफ इनकार कर दिया और शव लेकर घर चले गए. 

 

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही