Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : कोयला चोरी के आरोप में फंसाए गए निर्दोष लोगों को केस से बरी किया जाए- माले

Giridih : भाकपा माले ने कोयला चोरी के आरोप में फंसाए गए कोवाड़ के दो निर्दोष लोगों को केस से बरी करने की मांग पुलिस अधिकारियों से की है. भाकपा माले नेता सह अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने 5 जनवरी की सुबह कोवाड़ में आयोजित स्थानीय लोगों की बैठक में भाग लेते हुए यह मांग की. कहा कि इस इलाके के गरीबों के लिए कोयला आमदनी का जरिया है. सरकार कोयला एकत्र करने से पूर्व आम जनता की जरूरत को देखते हुए कोयला बिक्री केंद्र खोले. सीधे कोयला चोरी का आरोप लगाकर निर्दोष लोगों को फंसाना उचित नहीं. कोवाड़ में कोयला के नाम पर जो कुछ हुआ उससे लोगों में आक्रोश है. पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर निर्दोष लोगों को केस से बरी करे. आगामी 16 जनवरी को भाकपा माले के पूर्व विधायक महेंद्र सिंह का शहादत दिवस है. इसकी तैयारी को लेकर 10 जनवरी को खंडोली में भाकपा माले कार्यकर्ताओं की बैठक होगी. उन्होंने बैठक में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं के भाग लेने की अपील की. मौके पर मनोज कुमार यादव, संजय चौधरी, संतोष राय, संजय यादव, पंकज वर्मा, दीपक प्रसाद कुशवाहा, रोहित कुमार वर्मा, मुकेश कुमार वर्मा, मनोज कुमार वर्मा, किशोर प्रसाद वर्मा समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=518122&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : जिला परिषद् की सामान्य बैठक में विकास योजनाओं पर चर्चा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही