Search

 
 
 

गिरिडीह : प्रशिक्षण में 21 जुलाई से घर-घर स्टीकर चिपकाने का निर्देश

 
पीरटांड़ में फोटोयुक्त मतदाता सूची को लेकर विभिन्न गतिविधियों के बारे में दी गई जानकारी Pirtand (Giridih) : पीरटांड़ प्रखंड सभागार में फोटोयुक्त मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 के सफल संचालन के निमित घर-घर सत्यापन के दौरान की जानेवाली गतिविधियों के बारे में प्रशिक्षण सह बैठक आयोजित की गई. प्रशिक्षण में झारखंड निर्वाचन आयोग द्वारा निर्मित विडियो क्लिप एवं पीपीटी, जिसमें घर-घर भ्रमण, मतदाता सूची का सत्यापन, प्रारूप 6, 7  एवं 8 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. इसे बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया. मास्टर ट्रेनर अमित कुमार सिन्हा ने बताया कि ‘हेल्थी रोल, हेल्थी पोल’ कैसे बनाया जाए, जिससे 100 प्रतिशत मतदान हो सके. बीएलओ के साथ मतदान केंद्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के विषय पर चर्चा की गई. 21 जुलाई  से 21 अगस्त तक घर-घर भ्रमण के दौरान सभी मकान में स्टीकर चिपकाने का निर्देश दिया गया. बैठक मे किरण प्रसाद, तनुजा कुमारी, मोनीता कुमारी, सचिन कुमार, बिजन हेम्ब्रम सहित बीएलओ निर्मला बास्के, संगीता देवी, मालती देवी, बिबियाना मुर्मू, रेखा देवी, लक्ष्मी देवी, जुलेखा खातून, सुबी प्रवीण, रिंकू कुमारी, कांता देवी आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें: गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-25-students-of-dav-ccl-went-to-hazaribagh-to-participate-in-ncc-camp/">गिरिडीह

: डीएवी सीसीएल के 25 विद्यार्थी एनसीसी कैंप में भाग लेने गए हजारीबाग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही