Gandey(Giridih) : जिले के गांडेय प्रखंड सभागार में 06 जून को बीडीओ विजय कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई. बैठक में प्रखंड में चल रहे विकास योजनाओं पर चर्चा की गई. बताया गया कि प्रखंड में 795 पीएम आवास अधूरा पड़ा है, जिसे बीडीओ ने 30 जून तक पूर्ण करने का आदेश दिया. वहीं बुधवार को जिला में होने वाले सामाजिक आकेक्षण के संबंध में सभी मनरेगा अधिकारियों को निर्देश दिए गए. साथ ही वर्ष 2019, 20 व 21 की योजनाओं का पूर्ण भुगतान कर योजना को बंद करने का निर्देश दिया गया. बैठक में बीपीओ फरीदुल हसन, मनीषा टुडू, प्रखंड के सभी पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, जेई आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=659904&action=edit">यह
भी पढ़ें:सरिया : रेलवे ट्रैक के दोनों किनारे निर्माणाधीन दीवार का ग्रामीणों ने किया विरोध [wpse_comments_template]
गिरिडीह : अपूर्ण 795 पीएम आवासों को 30 जून तक पूरा करने का निर्देश
Leave a Comment