Search

 
 
 

गिरिडीह : अधूरे आवास को एक सप्ताह में पूरा करने का निर्देश

 
बीडीओ ने लाभुकों को दी राशि रिकवरी की चेतावनी 
Dhanwar (Giridih). : धनवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार दास ने 27 अगस्त को महेशमरवा पंचायत पहुंचकर सरकार संचालित योजनाओं के तहत निर्माधीन आवास को पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर आवास पूरा नहीं करने पर मुकदमा दर्ज कर राशि की रिकवरी की जाएगी. इस क्रम में बीडीओ ने पंचायत क्षेत्र के महेशमरवा, भरौना, झलकडीहा आदि गांव जाकर लाभुकों को अधूरे आवासों को पूर्ण करने का निर्देश दिया. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि महेशमरवा पंचायत में कुल 14 आवास अधूरे हैं. इसे तत्काल पूर्ण करना जरूरी है. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि नागेश्वर यादव, पंचायत सचिव संतोष कुमार, सुधीर राणा आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/mastermind-selling-illegal-lottery-tickets-arrested-in-giridih/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह में अवैध लॉटरी टिकट बेचने वाला मास्टरमाइंड  गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही