Search

 
 
 

गिरिडीह : एनीमिया मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने का निर्देश

 
स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर करेंगे एनीमिया की जांच
Ganwa (Giridih) : गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में 7 जुलाई को चिकित्सा पदाधिकारी चन्द्रमोहन कुमार की उपस्थिति में स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक हुई. इस दौरान एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम को सफल बनाने की चर्चा की गई. मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को गावां प्रखंड के विभिन्न गांव व टोलों में एनीमिया की जांच के साथ लोगों की स्वास्थ्य जांच करने का निर्देश दिया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि शिक्षा और समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम संपन्न होगा. बताया कि किशोरावस्था के दौरान बेहतर शारीरिक और मानसिक विकास ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला है. किशोरियों में खून की कमी भविष्य में सुरक्षित मातृत्व के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है.

किशोरियों व गर्भवती को दी जा रही आयरन की गोलियां

चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत 10 से 19 वर्ष तक की किशोरियों व गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोलियां दी जा रही हैं. एनीमिया की रोकथाम के लिए आयरन की गोली के साथ-साथ आयरन युक्त आहार जैसे चना, छोले, रागी, बाजरा, हरी पत्तेदार सब्जियां, मांस, अंडा, अमरूद, नींबू और आवंला खाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है. मौके पर बीपीएम प्रमोद बरनवाल, अभिलाषा कुमारी, सिम्मी कुमारी, राजदा खातून, रेणु देवी, संगीता देवी, उषा देवी, रंजन कुमार आदि थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=690606&action=edit">यह

भी पढ़ें: गावां : अवैध पत्थर खदान पर वन विभाग ने की छापेमारी, ड्रिल मशीन ज़ब्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही