Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : बीमा कर्मचारी संघ ने मनाया राष्ट्रीयकरण दिवस

Giridih : अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के आह्वान पर 19 जनवरी को बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग प्रमंडल की गिरिडीह शाखा इकाई ने भी राष्ट्रीयकरण दिवस मनाया. इस अवसर पर आयोजित प्रेस कांफ्रेस में प्रमंडलीय संयुक्त सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि देश के राष्ट्रीयकृत उद्योगों का विनिवेशीकरण किया जा रहा है. एलआईसी जैसे उत्कृष्ट और सुदृढ़ वित्तीय संस्था का 3.50 प्रतिशत शेयर बेचकर विनिवेशीकरण किया जाना बीमा धारकों के साथ धोखा है. एलआईसी की स्थापना लोगों का पैसा लोगों के कल्याणार्थ की अवधारणा के साथ की गई थी. एलआईसी से केंद्र सरकार को अब तक 30 हजार करोड़ रुपए की आमदनी लाभांश के रूप में हुई है. एलआईसी ने देश के आधारभूत संरचना जैसे रेलवे, राष्ट्रीय राजमार्ग, सिंचाई बिजली समेत अन्य क्षेत्रों में करीब 29 लाख करोड़ रुपए निवेश किया है. बीमा क्षेत्र में निजी कंपनियों के आने के दो दशक बाद भी एलआईसी का बीमा बाजार में 72% की हिस्सेदारी है. वित्तीय वर्ष 2021- 22 के दौरान एलआईसी की कुल आय 7.2 लाख करोड़ हुई तथा 2.17 करोड़ नई बीमा बेची गई. प्रेस कांफ्रेस को संजय शर्मा, अनुराग मुर्मू, विजय कुमार समेत अन्य ने भी संबोधित किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=531331&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : विधिक जागरूकता शिविर में दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही