Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : बीमा कर्मचारी संघ ने किया हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Giridih : बीमा कर्मचारी संघ ने 5 सितंबर को एलआईसी कार्यालय गिरिडीह में साईं हॉस्पिटल के सहयोग से हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन किया. कैम्प में 150 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई. कैम्प में डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, पल्स रेट आदि की जांच की गई. कई लोगों ने पहली बार डायबिटीज की जांच करायी. कई लोगों का ब्लड प्रेशर लेवल अधिक पाया गया. ऐसे लोगों को डॉक्टर से सलाह लेने को कहा गया. मौके पर संघ के सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि बीमा सप्ताह के उपलक्ष्य में इस शिविर का आयोजन किया गया है. हेल्थ चेकअप कराने वालों में अधिकारी, कर्मचारी, अभिकर्ता और बीमा धारक शामिल हैं. शिविर के आयोजन में बीमा कर्मचारी संघ के संजय शर्मा, विजय कुमार, अनुराग मुर्मू, डेनियल मरांडी, कुमकुम बाला वर्मा, उमाकांत झा, श्वेता, अंजली श्वेता, अंशु कुमारी सिंघानिया, सुनिल कुमार वर्मा, अभय कुमार, पंकज कुमार, साईं हॉस्पिटल के डॉ अरविंद कुमार, नेहा कुमारी, दानिश ने सराहनीय योगदान निभाया. यह">https://lagatar.in/giridih-dengue-survey-is-being-done-from-door-to-door-in-the-district/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : ज़िले में घर-घर हो रहा है डेंगू सर्वे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही