Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : आदर्श कॉलेज में अन्तर विभागीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

Advertisement
Advertisement

खेल प्रतियोगिता में दिखा विद्यार्थियों का उत्साह

Dhanwar (giridih). : आदर्श कॉलेज राजधनवार में दो दिवसीय अन्तर विभागीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन स्पोर्ट्स कमेटी की ओर से किया गया. मैच का प्रारंभ खिलाडियों के परिचय प्राप्त कर किया गया. प्रारंभिक मैच राजनीतिक विज्ञान विभाग व भूगोल विभाग के बीच खेला गया. जिसमें राजनीतिक विज्ञान विभाग 2-0 से अपनी जीत दर्ज़ की. दूसरा मैच  अर्थशास्त्र विभाग व इतिहास विभाग के बीच खेला गया. इसमें दोनों के बीच मुकाबला रोमांचक रहा. पेनल्टी शूटआउट में अर्थशास्त्र विभाग ने 2- 0 से अपनी जीत दर्ज की. मैच में विद्यार्थियों ने अपने साहस, पराक्रम व संघर्ष का परिचय दिया. मैच होने से विद्यार्थी बहुत उत्साहित थे. इस अवसर पर डॉ वीरेंद्र प्रताप, डॉ कन्हैया प्रसाद राय, अंगद कुमार, डॉ रोशन, डॉ अनिल बरनवाल, डॉ विवेक कुमार राय, डॉ जनार्दन प्रसाद, मधुसूदन राजा, संतोष यादव, मिथलेश महथा, डॉ संध्या, दुलारी कुमारी, डॉ कृष्णा, डॉ श्याम सुन्दर सिंह, सनोज कुमार, मनोज कुमार, मनोहर ठाकुर, मदन सिंह, किशोर कुमार सिन्हा, प्रकाश  सिंह, प्रदीप राणा, वीरेंद्र अग्रवाल, विष्णु देव सिंह, विंदेश्वरी प्रसाद सिंह समेत सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/deoghar-teacher-molested-abvp-worker-arrested-for-burning-effigy/">यह

भी पढ़ें: देवघर : शिक्षक ने की छेड़खानी, पुतला जलाने पर अभाविप कार्यकर्ता गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही