Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : पंचायत चुनाव में दिलचस्प मुकाबला

Advertisement
Advertisement
Giridih : गिरिडीह (Giridih)-">https://www.prabhatkhabar.com/state/jharkhand/jharkhand-panchayat-chunav-2022/jharkhand-panchayat-chunav-gaon-ki-sarkr-not-formed-in-16-wards-of-tisri-block-in-giridih-know-what-is-the-reason-smj">(Giridih)-

 पंचायत चुनाव के पहले और दूसरे चरण के मतदान को लेकर चुनाव प्रचार रफ्तार पकड़ चुका है. कई पंचायतों में इस बार दिलचस्प चुनावी मुकाबला देखनो को मिल रहा है. किसी सीट से पति-पत्नी किस्मत आजमा रहे हैं तो किसी सीट से देवर-भाभी. किसी सीट पर दो सगी बहनें और सगे चचेरे भाई आमने-सामने हैं. मतदाताओं को रिझाने के लिए सभी उम्मीदवार अपने-अपने तरीके से चुनाव प्रचार कर रहे हैं. बेंगाबाद प्रखंड के जरूवाडीह पंचायत से मुखिया प्रत्याशी राजेंद्र पंडित की पत्नी सुमित्रा देवी आमने-सामने हैं. चितमाडीह पंचायत से देवेंद्र प्रसाद यादव के खिलाफ उनकी भाभी सजला देवी मैदान में हैं. माधवाडीह पंचायत से दो सगे चचेरे भाई वाहिद खान और नेशब अहमद आमने-सामने हैं. फिटकोरिया पंचायत में दो सगी बहनें रेशमा बीबी और समा खातून चुनावी मैदान में हैं. अपनों के खिलाफ चुनावी मैदान में डटे इन प्रत्याशियों ने मुकाबले को रोचक बना दिया है. वैसे जीत के दावे सभी उम्मीदवार कर रहे हैं. जीत किनकी होगी ये चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=305617&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : पंचायत चुनाव- प्रत्याशियों ने तेज किए जनसंपर्क अभियान [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही