Search

 
 
 

गिरिडीह : खान प्रबंधक से मिले इंटक नेता, जल संकट से निजात दिलाने की मांग

 
पानी संकट दूर करने का मिला आश्वासन
Giridih : कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह इंटक नेता ऋषिकेश मिश्रा ने 15 जून को खान प्रबंधक श्रवण कुमार से भेंट कर करहरबारी समेत सीसीएल क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग की. इसके अलावा उन्होंने खान प्रबंधक से क्षेत्र में खराब पड़े ट्रांसफार्मर को भी मरम्मत कराने की मांग की. इंटक नेता की मांगों को सुनकर खान प्रबंधक ने तत्काल ईएंडएम विभाग के इंजीनियर एनके सिंह से फोन पर बातचीत कर दो दिन के अंदर पेयजल संकट दूर करने और ट्रांसफार्मर मरम्मत कराने का आश्वासन दिया. इंटक नेता ने कहा कि आश्वासन पूरा नहीं होने पर उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा. मौके पर इंटक उपाध्यक्ष रमेश झा, सचिव मो. सुल्तान समेत ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=668308&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सुल्तानगंज गंगा स्नान हादसे के पीड़ित परिवार से मिल विधायक ने दी सांत्वना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही