Giridih : अदानी प्रकरण में अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ बचाव में सामने आया है. संघ के गिरिडीह शाखा ने बुधवार को प्रेस-कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि एलआईसी में सभी बीमा धारकों का पैसा सुरक्षित है. बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल के संयुक्त सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि एलआईसी ने अदानी ग्रुप की कंपनियों में 36,474 करोड़ रूपया निवेश किया है, जो वर्तमान समय में बढ़कर लगभग 57000 करोड़ रूपया हो गया था. आज भी एलआईसी को इन शेयरों में लाभ हो रहा है. एलआईसी प्रतिवर्ष 4.50 से 5 लाख करोड़ रूपया सरप्लस अर्जित करती है. सर प्लस का 80 प्रतिशत सरकारी प्रतिभूतियों और 20 प्रतिशत शेयर बाजार में निवेश किया जाता है. [caption id="attachment_555494" align="alignnone" width="300"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/LIC-PC-2-300x225.jpg"
alt="" width="300" height="225" /> प्रेस-कॉन्फ्रेंस करते हजारीबाग मंडल के संयुक्त सचिव धर्म प्रकाश व अन्य[/caption] धर्म प्रकाश ने कहा कि एलआईसी प्रतिवर्ष 90 हज़ार करोड़ से एक लाख करोड़ रूपया शेयर बाजार में निवेश करती है. इतना ही नहीं एलआईसी में बीमा धारकों के बीमा धन की गारंटी केंद्र सरकार लेती है. ऐसे में यह कहना कि एलआईसी में निवेशकों का पैसा डूब जाएगा निराधार और हास्यास्पद है.
भी पढ़ें : तिसरी : दो नाबालिग लड़कियों को चाइल्डलाइन ने परिजनों को सौंपा [wpse_comments_template]
alt="" width="300" height="225" /> प्रेस-कॉन्फ्रेंस करते हजारीबाग मंडल के संयुक्त सचिव धर्म प्रकाश व अन्य[/caption] धर्म प्रकाश ने कहा कि एलआईसी प्रतिवर्ष 90 हज़ार करोड़ से एक लाख करोड़ रूपया शेयर बाजार में निवेश करती है. इतना ही नहीं एलआईसी में बीमा धारकों के बीमा धन की गारंटी केंद्र सरकार लेती है. ऐसे में यह कहना कि एलआईसी में निवेशकों का पैसा डूब जाएगा निराधार और हास्यास्पद है.
विनिवेशीकरण के ख़िलाफ़ है संघ
धर्म प्रकाश ने कहा कि अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ सरकारी उपक्रमों के विनिवेशीकरण के खिलाफ है. जिस प्रकार देश की परिसंपत्तियों को पूंजीपतियों के हाथों में सौंपा जा रहा है, वह देश के लिए खतरनाक है. कहा कि भारत सरकार ने एलआईसी की 3.50 प्रतिशत पूंजी को विनिवेश कर 22 हज़ार करोड रुपया की उगाही की, जो अनावश्यक व बीमा धारकों को हितों के खिलाफ है. प्रेस वार्ता में बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल के संयुक्त सचिव धर्म प्रकाश, सहायक सचिव अनुराग मुर्मू, एलआईसी क्लास वन ऑफिसर फेडरेशन के सचिव शंकर कुमार, विकास अधिकारी संघ के सचिव विक्रम कुमार और अभिकर्ता संघ लियाफी के मंडलीय संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार साव, संयुक्त सचिव विजय कुमार ने भाग लिया. यह">https://lagatar.in/tisri-childline-handed-over-two-minor-girls-to-their-relatives/">यहभी पढ़ें : तिसरी : दो नाबालिग लड़कियों को चाइल्डलाइन ने परिजनों को सौंपा [wpse_comments_template]
Leave a Comment