Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह :  अवैध खनन रोकने के लिए सख्त कदम उठाना जरूरी- उपायुक्त

Giridih : जिला खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में 1 मार्च को हुई. बैठक में उपायुक्त के तेवर तल्ख रहे. बैठक में अवैध पत्थर उत्खनन, अवैध बालू, कोयला, अभ्रक उत्खनन पर रोकथाम लगाने को लेकर पूर्व की बैठक में लिए गए निर्णय की बिंदुवार समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को सख्ती बरतने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने अधिकारियों को प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया. कहा कि किसी भी स्तर से लापरवाही बरती गई तो सीधे मुझे सूचना दें, दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों को भी अवैध उत्खनन पर सख्ती बरतने का आदेश देने के साथ-साथ सघन जांच और छापेमारी अभियान चलाने का भी निर्देश दिया. बैठक में सीसीएल क्षेत्र में कोयला के अवैध उत्खनन और वन क्षेत्र में माइका उत्खनन पर रोक लगाने को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ मंथन किया. बैठक में जिला खनन पदाधिकारी सतीश नायक ने उपायुक्त को बताया कि फिलहाल गिरिडीह में 50 पत्थर खनन पट्टे तथा 238 डीलर अनुज्ञप्ति संचालित है. पिछले वर्ष अवैध खनन में संलिप्त 38 वाहनों को पकड़ा गया, जिससे 29.30 लाख रुपए जुर्माने की वसूली हुई. अवैध बालू खनन में संलिप्त 161 वाहनों से 26.73 लाख जुर्माना राशि की  वसूली की गई. कहा कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है. बैठक में उपायुक्त के अलावा जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी और अंचलाधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=568121&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : रक्तदान शिविर में 20 यूनिट रक्त संग्रह [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही